sunil bansal bjp org secretary
आज हम आपको एक बहुत ही बड़ी खबर बताने जा रहे हैं जो उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए बहुत बड़ी है।
उत्तर प्रदेश भाजपा में संगठन की शक्ति माने जाने वाले प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल को तेलंगाना राज्य में भेजा जा सकता है।
सूत्रों की माने तो यह खबर पर मुहर लगनी बाकी है।
सुनील बंसल जो कि एक बहुत ही अच्छे संगठन करता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को दो लोकसभा और दो विधानसभा में प्रचंड बहुमत दिलाई थी।
अब ऐसा माना जा रहा है कि वह तेलंगाना में जाकर भाजपा को मजबूत करेंगे।
सुनील बंसल 2014 के लोकसभा चुनाव के समय भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह के साथ सह प्रभारी बनकर आए थे।
उस समय भाजपा ने 72 सीटें जीतकर लोकसभा में अपना परचम लहरा दिया।
इसके बाद से सुनील बंसल ने एक के बाद एक कई सफलताएं दर्ज की। जिनमें उत्तर प्रदेश के 2 विधानसभा चुनाव भी हैं। जिसमें भाजपा को प्रचंड बहुमत मिली।

हाल में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का तेलंगाना में चहल पहल बढ़ गया है। देखकर ऐसा लगता है कि तेलंगाना में भाजपा बहुत ही Agressive होकर चुनाव लड़ना चाहती है।
खबरों की मानें तो भाजपा तेलंगाना में नंबर दो की पार्टी बन चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में 20 से 30 सीटें तक भाजपा जीत सकती है।
ऐसे में भाजपा की रणनीति यह है कि वहां पर सुनील बंसल को भेजकर भाजपा की सरकार बना दी जाए। क्योंकि सुनील बंसल इस काम में माहिर हैं।
हाल ही में नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने तेलंगाना में बड़ी रैलियां की हैं। इस बार भाजपा ने अपना राष्ट्रीय अधिवेशन भी तेलंगाना में ही किया।
तरुण चुग, धर्मेंद्र यादव, भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश सहित भाजपा के कई बड़े नेता तेलंगाना के दौरे पर आते जाते रहते हैं।
इस खबर से जुड़ी हर एक घटनाक्रम के बारे में हम आपको बताते रहेंगे। तब तक के लिए हमारे चैनल उपयोगी ख़बर से जुड़े रहिए।