अपने को कथित भाजपा नेता बताने वाले श्रीकांत त्यागी को महिला से बदसलूकी करना महंगा पड़ गया है। आपको बता दें कि योगी सरकार का बुलडोजर कथित भाजपा नेता श्री कांत त्यागी के घर पर आज सुबह-सुबह ही चल गया।
2 दिन पहले श्रीकांत त्यागी ने अपने ही अपार्टमेंट में एक महिला के साथ बदसलूकी की थी उनके साथ बात करते समय भद्दी भद्दी गालियों का प्रयोग किया था जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ।
यह झगड़ा पौधों को हटाने को लेकर हुआ था। सोसाइटी वालों का आरोप है कि श्रीकांत त्यागी पौधा लगाने के बाद वहां की जमीनों पर कब्जा करना चाहते थे। जब सोसाइटी की कथित महिला और उसके पति ने इसका विरोध किया तो उन्होंने दोनों के साथ बदसलूकी की और उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दी।
मामला इतना बढ़ गया कि सोसायटी के लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही या घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। तुरंत ही वहां केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और भाजपा विधायक पंकज शेखर पहुंच गए।
दोनों ही लोग पीड़ित परिवार से मिले। महेश शर्मा ने तुरंत ही मुख्य सचिव गृह विभाग अवनीश अवस्थी को फोन किया। महेश शर्मा ने गृह सचिव से कहा कि इस मामले की पूरी जांच करें और दोषी को तुरंत से तुरंत सजा दिलाएं।
नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह भी पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर तरह के सुरक्षा का आश्वासन दिया।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सकते में आ गई। शासन ने श्रीकांत त्यागी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट लगा दिया है।
आज तड़के सुबह ही बुलडोजर अमित सोसाइटी में पहुंच गया और श्रीकांत त्यागी के घर को तोड़ना चालू कर दिया। एक छोटे से पौधे से शुरू हुई लड़ाई घर तुड़वाने तक जा पहुंची।
प्रशासन के इस सख्त कदम के बाद लोगों ने योगी जी अमर रहे के नारे लगाए। सोसाइटी के लोग योगी जी के इस कार्यवाही से काफी प्रसन्न दिखे।