Mayor Rampal Singh taking health updates of clorine gas affected victims
रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में जहरीली गैस रिसाव होने के कारण उसकी चपेट में आए लोगों का मेयर रामपाल सिंह और भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता ने जिला अस्पताल पहुंचकर हाल जाना।
मेयर रामपाल ने अस्पताल प्रबंधन को भर्ती मरीजों के शीघ्र उपचार तथा पीड़ित मरीज को अत्यधिक परेशानी होने पर शीघ्र अति शीघ्र उच्च चिकित्सा के लिए बाहर भेजने की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया।
मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि गैस रिसाव की घटना दुखद और चिंताजनक है। इसके दोषी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
साथ ही मेयर ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए जहरीली गैस को समय पर काबू करके जनहानि को रोकने का सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने जहरीली गैस से प्रभावित हुए पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही वार्ड के लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
जानिए कैसे हुआ ट्रांजिट कैंप में क्लोरीन गैस का रिसाव ?
सोमवार की रात से शुरू हुए क्लोरीन गैस के रिसाव ने स्थानीय लोग और पुलिस सहित 46 लोगों को अपने चपेट में ले लिया। कबाड़ी की दुकान से सोमवार की रात के समय गैस का रिसाव शुरू हुआ। मंगलवार सुबह को इसमें भयानक रूप ले लिया।
खबरों की माने तो कबाड़ वाले ने गैस के सिलेंडर को रात में काटना शुरू कर दिया। उसे उम्मीद भी नहीं थी कि इसमें मौजूद क्लोरीन गैस इतनी खतरनाक हो जाएगी। रात के समय ही जब कबाड़ी वाले का दम घुटने लगा तो वह सिलेंडर छोड़ कर भाग गया।
सिलेंडर में मौजूद क्लोरीन का गए धीरे-धीरे रिसने लगा।
रात के समय ही कबाड़ी की दुकान के पास के लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर भाग गए। क्योंकि रात के समय ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी थी।
लेकिन जो लोग ट्रांजिट कैंप से थोड़ी दूरी पर थे उन्हें इसका असर सुबह में हुआ। लोग रात को दरवाजा बंद कर कर सोए थे। लेकिन सुबह में जब उन्होंने दरवाजा खोला तो गैस का फव्वारा उनके दरवाजे पर इकट्ठा हो गया था।
अगर लोग दरवाजा और खिड़कियां बंद कर कर नहीं सोए होते तो आज ट्रांजिट कैंप भोपाल गैस कांड को दोहरा रहा होता।
प्रशासन, स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधियों की सूझबूझ से ट्रांजिट कैंप में एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते रह गया।